19 मार्च 2018

साक्षर भारत अभियान(SAKSHAR BHARAT MISSION)

यूपीए सरकार के शासन(साल 2009) में साक्षर भारत नामक अभियान की शुरूआत राष्ट्रीय स्तर पर 80 प्रतिशत की साक्षरता दर प्राप्त करने के उद्देश्य से की गई थी। साक्षर भारत अभियान के जरिये व्यस्कों को शिक्षित और कुशल बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इस अभियान के केन्द्र में महिला साक्षरता है।

साक्षर भारत अभियान 26 राज्यों में चलाई जा रही है। ये वैसे राज्य हैं जिनमें 2001 की जनगणना के अनुसार व्यस्क महिलाओं की साक्षरता दर 50 प्रतिशत से कम है। इस अभियान की मदद से यह कोशिश की जा रही है कि पुरूष और महिलाओं के बीच साक्षरता दर के अंतर को पाट कर 10 प्रतिशत से कम किया जाए। 

साक्षर भारत अभियान का मुख्य लक्ष्य 15 साल और उससे ज्यादा आयु-वर्ग के तकरीबन 7 करोड़ निरक्षर लोगों को अक्षरों का बोध कराना है। इस तरह से साक्षर भारत अभियान की मदद से ऐसे समाज को प्रोत्साहित करना है जो शिक्षा-प्राप्ति के अवसर नियमित रूप से मुहैया करा सके। इसके अतिरिक्त विकास के लिए जरूरी हुनरों से निरक्षर नागरिकों को लैस करना है। यह अभियान केन्द्र सरकार द्वारा प्रायोजित है। 

#Centralsponsoredscheme #saksharbharatmission#literacyrate #साक्षरता_दर #साक्षर_भारत 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें